हिंगनघाट :- दी.26/5/2026/ मंगलवार को सुबह 10:30 बजे उपविभागिय्य पुलिस अधिकारी श्री.सुशील कुमार नायक ने बकरी ईद के अवसर पर उनके कार्यालय में मुस्लिम समुदाय से समन्वय,भाई चारा ओर सहयोग सुरक्षा प्रणाली को लेकर चर्चा की।
जिसमे शहर की पांचों मस्जिद जामा मस्जिद,टाका मस्जिद,निशान पूरा मस्जिद,पीली मस्जिद,सुभानिया मस्जिद के पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार आदि की उपस्थिति थी।
विदर्भ मराठवाडा संपादक अब्दुलकदीर जेष्ठ पत्रकार वर्धा जिल्हा
कुर्बानी को लेकर मुस्लिम भाइयों ने ईद की खुशी को लेकर दूसरो के सम्मान समन्वय भाई चारा की बात की।उपविभागिय पोलिस अधिकारी सुशील कुमार नायक ने कहा की समस्या के निवारण के लिए विश्वास जरूरी है।सुरक्षा को लेकर प्रशासन जन हित सुरक्षा में तत्पर हैं।
सोशल मीडिया पर आने वाले बेबूनियादी संदेश को आगे ना फैलाए,अगर किसी को समन्वय,एकता,भाई चारा,में विवाद उत्पन्न करने वाले संदेश मोबाईल पर आते है तो,उसे हिंगनघाट पोलिस स्टेशन थानेदार,उपविभागिय पोलिस अधिकारी या फिर किसी भी पोलिस कर्मी से संपर्क कर उन्हे समस्या अवगत कराए।
सही जानकारी देकर अपने शहर में प्रेम,एकता,समन्वय सौहार्द,अमन,शांति कायम रखना हर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। भाषा में नम्रता,शालीनता,एक विश्वास कायम रहे ऐसी बहुमुखी प्रतिभा के धनी उपविभागिय पोलिस अधिकारी सुशील कुमार नायक है।
इस समन्वय,सहयोग,सुरक्षा की बैठक में जामा मस्जिद के अध्यक्ष मो.अकरम दोषी, जामा मस्जिद सचिव मुजीब भाई, सुभानिया मस्जिद उपाध्यक्ष अज्जू भाई, निशानपुरा मस्जिद कमेटी, टाका मस्जिद कमेटी,रज्जाक नाना , युवा उद्योगपति अबरार फारूकी , हाजी मिर्जा दौलत बेग, आस्ताना कब्रस्तान मेम्बर निसार खान ,रहीम शेख,आदि की उपस्थिति थी। मो मकसूद बावा पत्रकार हिंगणघाट जिला वर्धा

