पंडेर में भोले के भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा,
भीलवाडा राजस्थान विभागीय संपादक गणपतलाल रेगर
जवाहर नगर महिला मंडल द्वारा आज मंगलवार को मंगला गौरी पूजन एवं भौमप्रदोष के पावन अवसर पर बनास नदी से पंडेर बालाजी चौराहा स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर तक ढोल नगाड़ों के साथ कावड़ यात्रा निकाल कर कावड़ के जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, और भोलेनाथ से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की,जहां मंदिर परिसर हर हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंज उठा,
कावड़ यात्रा मंशापूर्ण महादेव मंदिर पहुंचने पर पूर्व प्रधान साहब अंजनी कुमार जी के नेतृत्व में समाज सेवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया जहाजपुर भीलवाड़ा से खास रिपोर्ट गणपत लाल

