वर्धा सवांगी (मेघे) पोलिस की बड़ी कार्रवाई.2,730 लीटर डीजल-पेट्रोल जब्त, 2.85 लाख रुपये का माल बरामद
….....…..................
मो मकसूद बावा पत्रकार हिंगणघाट जिला वर्धा मिडिया पोलिस टाइम विभागीय उपसंपादक
............................
वर्धा सवांगी (मेघे) पोलिस ने अवैध रूप से संग्रहित डीजल एवं पेट्रोल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,730 लीटर ईंधन जब्त किया है। जब्त किए गए ईंधन की अनुमानित कीमत 2 लाख 85 हजार 759 रुपये बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध ईंधन कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोलिस को सूचना मिली थी कि मौजा दाहेगांव स्टेशन शिवार क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूम रहा है तथा वहां अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही सवांगी (मेघे) पोलिस स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारी जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जांच के दौरान 54 काले एवं नीले रंग के प्लास्टिक डिब्बों में लगभग 1,620 लीटर डीजल तथा 37 प्लास्टिक डिब्बों में लगभग 1,110 लीटर पेट्रोल पाया गया। कुल 2,730 लीटर डीजल-पेट्रोल, जिसकी कीमत 2,85,759 रुपये आंकी गई है, पुलिस ने जब्त कर लिया।
पोलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर जब्त सामग्री को कब्जे में ले लिया है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध सवांगी (मेघे) पुलिस स्टेशन में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा ईंधन के स्रोत की भी जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई वर्धा जिला पोलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पोलीस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, उपविभागीय पोलिस अधिकारी प्रमोद मकेश्वर, पुलिस निरीक्षक पंकज वाघोड़े तथा थाना प्रभारी, पोलिस स्टेशन सवांगी (मेघे) वर्धा के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में पोलिस उपनिरीक्षक सतीश दुधाने, शरद मुन, पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन भगत, संजय पंचभाई, चालक पोलिस कर्मचारी आकाश गोरे, सुमित राठौड़ तथा चालक महिला पोलिस कर्मचारी अंजलि गाडेकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

