गौशाला पहुंचे समाजसेवी भरत सिंह राठौड़, ₹21 हजार दान देने की घोषणा. पण्डेर -13 मार्च उप तहसील मुख्यालय के समीप स्थित श्री जानकीनाथ गौ सेवा संघ गौशाला, जामोली में समाजसेवी एवं गौभक्त भरत सिंह राठौड़ के आगमन पर गौशाला समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राठौड़ के गौशाला पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने साफा पहनाकर और तिलक लगाकर उनका सम्मान किया तथा गौसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।इस अवसर पर भरत सिंह राठौड़ ने गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गौशाला में रह रही गौमाताओं की देखभाल, चारे-पानी की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में चद्दरों की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने ₹21,000 की दान राशि देने की घोषणा की, जिससे गौशाला में आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा सके।राठौड़ ने इस दौरान कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा गौशालाओं के माध्यम से बेसहारा और निराश्रित गौवंश की सेवा करना एक पुण्य कार्य है। उन्होंने गौशाला समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौसेवा के कार्यों में सहयोग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में गौशाला में जब भी नए कमरों का निर्माण कार्य किया जाएगा, उसमें मार्बल भी उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि गौशाला की व्यवस्थाएं और बेहतर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान गौशाला समिति के सदस्यों एवं जामोली ग्रामवासियों ने भरत सिंह राठौड़ का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे गौसेवा एवं जनसेवा के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष देबीलाल जैन, धाकड़ समाज के अध्यक्ष देवीलाल धाकड़, पण्डेर से हीरालाल मेघवंशी, गोपाललाल शर्मा, जगदीश कीर, रामेश्वर धाकड़, अनिल शर्मा, परमेश्वर सुथार, प्रभुलाल कीर, सुखलाल धाकड़, कन्हैयालाल धाकड़, गोपाल नाथ, रामेश्वर नाथ, नाथू कीर सहित गौशाला समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। भीलवाड़ा जहाजपुर से खास रिपोर्ट गणपत लाल

गौशाला पहुंचे समाजसेवी भरत सिंह राठौड़, ₹21 हजार दान देने की घोषणा.                                                                                                    
Previous Post Next Post