हिंगणघाट गीमा टेक्स इंडस्ट्रीज प्रा.ली.हिंगणघाट ओर राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ,हिंगणघाट के बीच चार साल के लिए एक अच्छे खुश नुमा माहौल में समझौता हुआ।…
मो मकसूद बावा पत्रकार हिंगणघाट जिला वर्धा मिडिया पोलिस टाइम विभागीय उपसंपादक
इस समझौते में 26 दिन की हाजरी में करार योग्य कर्मचारियों को 2 हजार 200. रुपए प्रति माह की वेतन बढ़ोतरी दी जा रही है।
दोनो पक्षों के बीच कई मर्तबा की सकारात्मक ओर रचनात्मक बातचीत के बाद यह समझोता हुआ। इसमें कर्मचारियों की आर्थिक जरूरतों,बढ़ती मंहगाई, प्रोडक्शन क्षमता ओर कंपनी की तरक्की को ध्यान में रखा गया। इसके जरिए रिंग एफ मे ऐम डी एस,में भी सुधार किया गया।
यह समझौता 1/5/2026/ से लागू हो गया है। गीमा टेक्स मैनेजमेंट 1/1/2026/से कर्मचारियों को एरिअर्स के रूप में एकमुश्त समझोता राशि देने पर सहमत हो गया है। माना जा रहा है कि यह वेतन समझौता कर्मचारियों का मनोबल बड़ाने ओर प्रोडक्शन क्षमता बड़ाने व क्वालिटी में सुधार करने में बहोत मददगार साबित होगा।…
कंपनी मैनेजमेंट की ओर से इस बेहतरीन समझौते पर, प्रशांत मोहता,सी.ई.ओ.अश्विन गुप्ता,ओर फैक्टरी मैनेजर शाकिर खान पठान,ओर यूनियन सेक्रेटरीआफताब खान के साथ यूनियन के प्रतिनिधि बंडू कटावले,संतोष माथन कर,जीवन दलाल,प्रभाकर देवतड़े,मोहन रघताते,रमेश भोंग,आदि ने हस्ताक्षर किए। मैनेजमेंट के हड़ताक्षरोके साथ समझौता संपन्न हुआ।
इस अवसर पर दोनो पक्षों ने खुशी जाहिर की ओर कहा की यह समझौता कर्मचारियों ओर कंपनी के उज्वल भविष्य के लिए एक ऐहम ओर मजबूत कदम है।

