जश्ने ईद मिलादुन्नबी स अ स के मुबारक मौके इंतेजामिया कमेटी के साथ मीटिंग संपन्न हुई
आज तारीख 22/8/2026 को सुबह पोलीस उपविभागीय अधिकारी DYP सुशील कुमार नायक साहाब, थानेदार अनिल राउत साहाब इन दिनों अधिकारियों के ऑफिस हिंगणघाट में सभी मिलादुन्नबी कमेटी के जिम्मेदारों के साथ मीटिंग ली गई जिसमें आने वाले ईद मिलादुन्नबी को देखते हुए
DYP साहब, थानेदार साहब इन दोनों ने मिलता कहां की आपका जो त्यौहार है काफी अच्छा है इसमें कोई तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ता है,आप जिस का त्यौहार मना रहे हैं वह एक शांति दूत पैगंबर है,इसी तरह आप अपना त्यौहार मनाए
हमसे जो भी मदद लगे हम करने को तैयार है,सभी ने कहा आपके सहयोग से ही हमारा प्रोग्राम अच्छी तरह से होते हैं.और आगे DYP साहब ने यह ताकिद दी कि,अभी
कुछ दिनों पहले हिंगणघाट में एक दुर्घटना हुई उसको ध्यान में रखते हुए आप अपने प्रोग्राम में एक जागरूकता का मिशन चलाएं जिसमें नौजवानों को यह मालूम पड़े की हमें वाहन चलाने की जब जरूरत पड़ रही है. तो हम उसका पालन करें हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस का पालन करते हुए टू व्हीलर शहर में अच्छे से चलाए ओर नियमों का पालन करें, यह संदेश अपने प्रोग्राम के माध्यम से सभी को दे.इस मैसेज को लोगों तक पहुंचाएं समाज के अंदर में जागरूकता लाए और नौजवानों से कहें कि यह जो नियम है.किसी और के लिए नहीं है, सभी लोगों के बचाव के लिए है. यह एक अच्छा संदेश जाएगा.
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हिंगणघाट शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए 26 तारीख को यह जुलूस सुबह 8:30 बजे के दरमियान डॉ रुबा चौक से शुरू होगा जोहर की नमाज के पहले जामा मस्जिद चौक ,डॉ रुबा चौक पर इसका समापन होगा,
यह बात हिंगणघाट शहर इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष अबरार फारूकी ने कहीं और सभी वार्ड के इंतेजामिया कमेटी ने कहा कि हम हमारे वार्ड से जुलूस लेकर डॉ रुबा चौक पर शांतिपूर्ण तरीके से पहुंचेंगे शहर कमेटी के मार्गदर्शन में जुलूस निकाला जाएगा हिंगणघाट शहर का गस्त करते हुए डॉ रुबा चौक पर यह जुलूस का समापन होगा
आज के मीटिंग में सुभानिया मस्जिद के अध्यक्ष सैयद शफी साहब, अज्जू भाई , टाका मस्जिद के अध्यक्ष हमीद भाईजी,पीली मस्जिद के मेम्बर मुनाफ भाई,निशानपुरा मस्जिद के सेक्रेटरी करीम खान वह सभी मस्जिद कमेटी के मेम्बर मीटिंग में थे,और शहर के नौजवान,साथ में थे राशिद कुरेशी, रियाज कुरेशी, इब्राहीम कुरेशी, बाबू जान, इमरान लाला, अद्दास,अजहर, समीर, सज्जाद, नौजवान काफी संख्या में मीटिंग में हाजिर थे,
मो मकसूद बावा पोलिस टाइम विभागीय उपसंपादक मिडिया

