भक्ति और उल्लास के साथ निकली श्री कोटड़ी श्याम की चतुर्थ पैदल यात्रा, शनिवार को होगा ध्वजारोहण..

भक्ति और उल्लास के साथ निकली श्री कोटड़ी श्याम की चतुर्थ पैदल यात्रा, शनिवार को होगा ध्वजारोहण..

(भीलवाडा राजस्थान विभागीय संपादक गणपतलाल रेगर)

पण्डेर। 7 अगस्त कस्बे से शुक्रवार को श्री कोटड़ी श्याम की चतुर्थ पैदल यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे श्री चारभुजा नाथ मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर भगवान श्री चारभुजा नाथ के भजनों पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इसके उपरांत यात्रियों ने बाघर स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
माताजी का खेड़ा बस स्टैंड पर समाजसेवी देवराज भाट द्वारा यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की। यात्रा का रात्रि विश्राम कोठाज श्याम में रखा गया, जहाँ यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। रात्रि में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया।
यात्रा शनिवार प्रातः 10 बजे श्री कोटड़ी श्याम मंदिर पहुँचेगी, जहाँ विधि-विधान से ध्वजारोहण किया जाएगा तथा भगवान श्री चारभुजा नाथ को विशेष भोग अर्पित कर यात्रा का समापन होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना हुआ है। जहाजपुर भीलवाड़ा से खास रिपोर्ट गणपत लाल
Previous Post Next Post