कई वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार.. पंडेर, 4 जनवरी 2026 (पंडेर)।पंडेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पंडेर थाना अधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र में वांछित स्थाई वारंटी गोकुल पिता भेरूलाल प्रजापत निवासी इटुंदा, थाना हनुमान नगर, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया।थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में चोरी के प्रकरण में मुकदमा दर्ज था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। लंबे समय से आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।इस कार्रवाई में पंडेर पुलिस के जवान राजवीर सिंह एवं सुरेश कुमार की अहम भूमिका रही। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भीलवाड़ा जहाजपुर से खास रिपोर्ट गणपत लाल

कई वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार..                                                   
Previous Post Next Post