प्राचीन स्थल सामला भेरुनाथ के देवस्थान पर बिजली व्यवस्था विधायक गोपीचंद मीणा ने कराया फंड पास
भीलवाड़ा से बड़ी खबर
भीलवाडा राजस्थान विभागीय संपादक भैरुलाल रेगर
जिला भीलवाड़ा की तहसील जहाजपुर में विधानसभा क्षेत्र जहाजपुर कोटडी में प्राचीन धार्मिक स्थल सामला का भेरुनाथ देवनारायण भगवान मंदिर के पुजारी शंकर लाल गुर्जर ने विधायक को सापा बनवाया और बिजली फंड पास करने पर विधायक साहब को धन्यवाद दिया बिजली व्यवस्था के लिए विधायक गोपीचंद मीणा ने फंड पास करवाया है लंबे समय से श्रद्धालु आने को बिजली सुविधा की समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया ग्रामीण और श्रद्धालुओं ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था होने से देवस्थान पर आने वाले भक्तों को काफी सुविधा मिलेगी तथा धार्मिक कार्यक्रम में सुचारू रूप से आयोजित हो सकेंगे सभी यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ी
भीलवाड़ा से भेरूलाल रेगर की खास रिपोर्ट

