जहाजपुर में जय भीम सर्विस सेंटर का हुआ उद्घाटन
भीलवाड़ा से बड़ी खबर
भीलवाडा राजस्थान से भैरूलाल रेगर की रिपोर्ट
जिला भीलवाड़ा की तहसील जहाजपुर में बाबा साहब के नाम पर जय भीम सर्विस सेंटर दुकान का शुभ उद्घाटन किया गया यह दुकान रिलैक्स होटल के पास शाहपुरा रोड जहाजपुर में खोली गई
दुकान का उद्घाटन भीम आर्मी एवं ASP नेता व विधायक प्रत्याशी भेरूलाल रेगर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अंबेडकरवादी बुजुर्ग कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रही उद्घाटन के दौरान लोगों में उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिली
कार्यक्रम में भीम आर्मी उपाध्यक्ष मंजू रेगर किरण वर्मा पूर्व तहसील अध्यक्ष फोरी देवी पूर्व नगर अध्यक्ष आशा देवी दिनेश रेगर विष्णु रेगर जीवन लाल जी मोहनलाल रेगर जी घीसू लाल जी नाथूलाल जी गोपाल जी एवं जगदीश लाल जी सहित कई समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे
भीलवाड़ा से भेरूलाल रेगर की खास रिपोर्ट

