हिंगणघाट में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद-उल-अजहा....................................

हिंगणघाट में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद-उल-अजहा
....................................
मो मक्सूद बावा पत्रकार हिंगणघाट जिल्हा वर्धा मिडिया पोलिस टाइम विभागीय उपसंपादक 
...................................
तारीख.28/5/2026
हिंगणघाट शहर में ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। गुरुवार सुबह मुस्लिम समाज के लोगों न ईदगाह में नमाज़ अदा कर देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।
इस अवसर पर जामा मस्जिद के मौलाना साहब ने अपने बयान में हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी और फरमाबरदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कुर्बानी केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि त्याग, सब्र, इंसानियत और अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्रिय चीज़ कुर्बान करने का संदेश देती है।
उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता और शांति बनाए रखने का आह्वान किया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।
ईद के दौरान पुलिस प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन, पुलिस विभाग तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में देश की तरक्की, अमन-चैन और सभी समुदायों के बीच सौहार्द बनाए रखने की दुआ की गई।
Previous Post Next Post