डॉ. कंचन जैन प्रतिष्ठित शिक्षाविद को अंतरराष्ट्रीय सम्मान "नेल्सन मंडेला ग्लोबल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड" से सम्मानित
(दिल्ली विभागीय संपादिका डॉ कांचन जैन)
अलीगढ़। समाज सेवा और मानव उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अलीगढ़ की समाजसेवी एम्ब. डॉ. कंचन जैन को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान "नेल्सन मंडेला ग्लोबल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड" से नवाजा गया है।
यह सम्मान इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस, जयपुर द्वारा 18 जुलाई 2026 को जयपुर के पिंक सिटी में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष एम्ब. डॉ. टीकम सोनी ने डॉ. कंचन जैन को "सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर" प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
प्रमाण पत्र में डॉ. कंचन जैन की प्रेरणादायक सोच, साहसिक निर्णयों और सकारात्मक बदलाव के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उनका कार्य नेल्सन मंडेला जी की विचारधारा और विरासत को आगे बढ़ाता है।
इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस, जो एमएसएमई और विकसित भारत से जुड़कर कार्य कर रही है, देशभर में ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करती है जो समाज में बदलाव लाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम करते हैं।
इस उपलब्धि पर समाज के विभिन्न वर्गों ने डॉ. कंचन जैन को बधाई दी है। डॉ. कंचन जैन ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए दायित्व बढ़ाता है और वे आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में इसी लगन से काम करती रहेंगी।
डॉ. समता जैन ने कहा "डॉ. कंचन जैन को नेल्सन मंडेला ग्लोबल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड मिलने पर हार्दिक बधाई। आपका समर्पण और समाज सेवा का जज्बा हम सभी के लिए प्रेरणा है। ईश्वर आपको उत्तरोत्तर प्रगति प्रदान करे।"
डॉ.रामबली मिश्र अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार , शिवानी जैन एडवोकेट अध्यक्ष मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन ने "डॉ. कंचन जैन को यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर बहुत -बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आपका कार्य सराहनीय है। International Academy for Human Excellence ने प्रतिष्ठित शिक्षाविद को सम्मानित किया है। आपको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।"

