बुरहानपुर। जिले के नगर परिषद शाहपुर में रोड ठेकेदार की लापरवाही का बड़ा मामला उजागर हुआ है, बुरहानपुर। जिले के नगर परिषद शाहपुर में रोड ठेकेदार की लापरवाही का बड़ा मामला उजागर हुआ है, दरअसल शाहपुर से होकर गुजरने वाले इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे पर नगर परिषद शाहपुर ने 56 लाख की लागत से अपनी सीमा में सेंट्रल लाइटिंग रोड की साइट पट्टियों का निर्माण करवाया था, लेकिन ठेकेदार ने साइड पट्टियों का गुणवत्ताहीन निर्माण किया, हाल ही में भोपाल की क्वालिटी कंट्रोल बोर्ड की टीम ने इस सर्विस रोड को घटिया निर्माण करार दिया हैं, ऐसे में नगर परिषद शाहपुर के सीएमओ जगदीश प्रसाद गुहा ने ठेकेदार से दोबारा साइड पट्टी निर्माण करने को कहा है, इस मामलें में कांग्रेस ने इस निर्माण में सीधे-सीधे भ्रष्टाचार आरोप लगाया है।नगर परिषद शाहपुर के सीएमओ जगदीश प्रसाद गुहा ने बताया कि स्काईलाइन कंपनी ने 56 लाख की लागत से करीब 600 मीटर की साइड पट्टी यानी सर्विस रोड बनाया गया है, इस निर्माण में ठेकेदार ने लापरवाही बरती हैं, जिसके चलते दोबारा 300 मीटर का निर्माण शुरू कराया हैं, भोपाल की क्वालिटी कंट्रोल बोर्ड ने रिजेक्ट किया है, इसमें गुणवत्ता की भारी कमी पाई गई हैं, भोपाल के अधिकारियों के निर्देश पर साइड पट्टी को उखाड़कर दोबारा निर्माण किया जा रहा है, इस बार नगर परिषद शाहपुर खुद ही इस साइड पट्टी निर्माण की मॉनिटरिंग कर रहा है, ताकि दोबारा लापरवाही ना बरती जा सके।इस पूरे मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल ने नगर परिषद शाहपुर को आड़े हाथों लिया है, उनका कहना है कि जनता के पैसों का दुरुपयोग किया गया है, इस निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है, इसकी निष्पक्ष जांच होना चाहिए, उन्होंने कहा कि इस निर्माण की अब कांग्रेस भी खुद मोनिटरिंग करेंगी। बाईट 01:- निखिल खंडेलवाल, कांग्रेस प्रवक्ता।बाईट 02:- जगदीश प्रसाद गुहा, CMO शाहपुर।
byमीडीया पोलीस टाईम
-
0

