भीम आर्मी की समीक्षा बैठक संपन्न, पंचायती चुनाव की तैयारियां .. कोटड़ी/मांडलगढ़। भीम आर्मी की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, सामाजिक जागरूकता और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुरेश मेघवंशी ने कहा कि भीम आर्मी भाईचारा बनाओ यात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में कमर कसकर मैदान में उतरना होगा और बाहुबल व पैसे के दम पर राजनीति करने वालों के सामने मजबूत फील्ड तैयार करनी पड़ेगी।मेघवंशी ने कहा कि बहुजन महापुरुषों के आंदोलनों और उनकी विचारधाराओं को घर-घर तक पहुंचाना भीम आर्मी की प्राथमिकता है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज डीडवानिया ने कहा कि वोट की ताकत सबसे बड़ी ताकत है, जो बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने बहुजन समाज को दी है। अब समय आ गया है कि इस ताकत का सही और जागरूक उपयोग किया जाए। ASP नेता विधायक प्रत्याशी भेरूलाल रेगर ने कहा कि अब बहुजन समाज पर अत्याचार भीम आर्मी नहीं सहेन नहीं करेगी हम सबने मिलकर भाई चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करना होगा उसका तन मन धन से समर्थन करना होगा आने वाले पंचायती चुनाव में दूसरी पार्टी से डटकर मुकाबला करना होगा जीत हासिल करनी होगी अपने आदमियों को कुर्सी पर बिठाना होगा आजाद समाज पार्टी जिंदाबादजिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा ने कहा कि भीम आर्मी हमेशा शोषित, पीड़ित और अत्याचार के खिलाफ खड़ी रही है और आगे भी अन्याय के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष मंजू रेगर उपाध्यक्ष मनोहर बेरवा पूर्व भीम आर्मी उपाध्यक्ष मुकेश बारेठ भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष रामलाल मेघवंशी ASP विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओमप्रकाश रेगर ASP पूर्व जिला सचिव सीताराम रेगर ASP महिला तहसील अध्यक्ष लक्ष्मी मीणा नगर अध्यक्ष आशा देवी तहसील उपाध्यक्ष कांता देवी उपाध्यक्ष शीला देवी सीमा देवी मनभर देवी शिमला देवी कोई ग्रामीण मौजूद रहे

                                 भीम आर्मी की समीक्षा बैठक संपन्न,  पंचायती चुनाव की तैयारियां ..                                                                                                            
Previous Post Next Post