विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर पंडेर में निकली भव्य कलश यात्रा... (पंडेर) पंडेर गांव में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। चारभुजा नाथ मंदिर से सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाजे-गाजे के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से भ्रमण किया। ग्राम वासियों द्वारा कलश यात्रा पर बुलडोजर द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया l कलश यात्रा बजरंग वाटिका स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।कलश यात्रा के पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर बजरंग वाटिका में पंडाल लगाया गया, जहां संत हरिदास जी महाराज महेरुकला ने प्रवचन दिए। आयोजन को लेकर पंडेर के बाजारों में पताके लगाए गए, जिससे गांव में उत्सव का माहौल रहा।विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। पंडेर मै सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में जहाजपुर - कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा ने भी शिरकत की l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। कलश यात्रा के दौरान पुलिस थाना अधिकारी कमलेश मीणा एवं जाप्ता मौजूद रहाl जहाजपुर भीलवाड़ा से खास रिपोर्ट गणपत लाल

विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर पंडेर में निकली भव्य कलश यात्रा...                                                                                                   
Previous Post Next Post