गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला. पण्डेर - कस्बे में बुधवार दोपहर एक मकान में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मकान मालिक गणपत लाल प्रजापत ने बताया कि वह रसोई में चाय बना रहे थे, तभी गैस सिलेंडर से लीकेज होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। घटना के बाद घर और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाने में दी गई। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल मांगीलाल जाट एवं कांस्टेबल मुकेश यादव मौके पर पहुंचे और सूझबूझ व तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। पुलिस की समय पर कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। इस दौरान आसपास के लोग भी मदद के लिए आगे आए और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग दिया। घटना के बाद लोगों को गैस सिलेंडर के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। भीलवाड़ा जहाजपुर से खास रिपोर्ट गणपत लाल
byमीडीया पोलीस टाईम
-
0

