पण्डेर में भाजपा का स्वच्छता अभियान, सांसद व विधायक ने खुद उठाई झाड़ू

पण्डेर में भाजपा का स्वच्छता अभियान, सांसद व विधायक ने खुद उठाई झाड़ू

भीलवाडा राजस्थान विभागीय उपसंपादक गणपतलाल रेगर

पण्डेर -11 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘गांव चलो/बस्ती चलो’ अभियान के तहत शनिवार को राजकीय स्वास्थ्य केंद्र पण्डेर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान सांसद दामोदर जी अग्रवाल और जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद जी मीणा स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई करते नजर आए। उन्होंने अस्पताल परिसर और आसपास फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय निवासी नन्दलाल रेगर से मुलाकात कर मुख्यमंत्री द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी भी ली। उन्होंने आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन, पूर्व उप प्रधान अंजनी कुमार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, समाजसेवी देवराज भाट, युवा नेता अजय सुवालका, जगदीश चंद्र जाट, गोपाल लाल रेगर, ज्ञानचंद कंजर, सुरेश माली, ओम प्रकाश माली, पूर्व प्रशासक शंकर लाल गुर्जर, रामदयाल जाट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ भारत के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। भीलवाड़ा जहाजपुर से खास रिपोर्ट गणपत लाल
Previous Post Next Post