दिनांक 9/5/2026 : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति, हिंगणघाट द्वारा निमंत्रण पत्रिका देकर द फाइटर प्लैनेट क्लब हिंगणघाट एवं सुषांत सर स्केटिंग क्लब हिंगणघाट के बच्चों को वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप इनके जन्मोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। समिति के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए क्लब के सभी बच्चे उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में शामिल हुए।
वर्धा जिल्हा विभागीय उपसंपादक मो मकसुद बावा
कार्यक्रम के अंतर्गत महाराणा प्रताप (मोहतl चौक) से करंजा चौक तक भव्य रोड स्केटिंग गतिविधि आयोजित की गई। सुबह 6 बजे प्रारंभ हुई इस रैली में बच्चों ने पूरे अनुशासन एवं सुरक्षा के साथ सहभाग लिया। सभी बच्चे गार्ड पहनकर स्केटिंग करते हुए देशभक्ति एवं वीरता का संदेश देते नजर आए।
इस अवसर पर बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के छायाचित्र का अभिवादन किया तथा उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप जी के शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई।
रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला। शहरवासियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम की सराहना की। आयोजन में बच्चों के साथ उनके पालक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मो मक्सूद बावा पत्रकार हिंगणघाट जिल्हा वर्धा मिडिया पोलिस टाइम विभागीय उपसंपादक

