जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर AIMIM हिंगणघाट शहर कमेटी ने किया इस्तकबालिया कार्यक्रम
(हिंगणघाट वर्धा जिल्हा विभागीय उपसंपादक मो मकसुद बावा)
तारीख 26/8/2026 को जश्ने ईद मिलादुन्नबी हिंगणघाट शहर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में ईद मनाई गई।
जुलूस में शहर के तमाम लोग हाजिर रहे छोटे से लेकर बड़े नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी इस में हिस्सा लिया।
जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल जामा मस्जिद के ईमाम, पीली मस्जिद के ईमाम, सुभानिया मस्जिद के ईमाम, निशानपुरा मस्जिद के ईमाम, टाका मस्जिद के ईमाम, मो का AIMIM ने मुबारक बाद देकर इस्तेकबाल की, उस हि तरह पोलीस प्रशासन के उप विभागीय पोलिस अधिकारी DYP मा ना श्री.सुशील कुमार नायक, हिंगणघाट के थानेदार मा ना श्री अनिल राउत, पोलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारीयो का भी ओर सभी नागरिकों का AIMIM हिंगणघाट शहर कमेटी की ओर से इस्तकबाल किया गया। व फल वितरण कर के आमदे मुस्तफा की खुशी जाहिर किया गई ।
इस कार्यक्रम को अंजाम तक ले जाने के लिए AIMIM के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी हाजिर रह कर सभी को ईद की दिली मुबारकबाद दी
मो मकसूद बावा पत्रकार हिंगणघाट जिला वर्धा मिडिया पोलिस टाइम विभागीय उपसंपादक

