शौर्य शक्ति क्षत्रिय महासम्मेलन 12 अक्टूबर को होगा आयोजितप्रदेश अध्यक्ष का पूर्वाचल दौरा। आयोजन में आयेंगे दिग्गज. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया के द्वारा पूर्वांचल प्रवास पर क्षत्रिय कुल गौरव ब्रज भूषण शरण सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की गई। बैठक में आगामी 12 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होने वाले शौर्य शक्ति क्षत्रिय महासम्मेलन एवं दशहरा मिलन समारोह में आमंत्रित करने तथा संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों को साझा किया गया। इस दौरान पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया सहित प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने क्षत्रिय कुल गौरव ब्रज भूषण शरण सिंह का स्वागत माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने बताया कि आगामी 12 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में हजारों समाज के लोग सम्मिलित होगे। तथा एकजुटता का अहसास कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से आशुतोष सिंह प्रियांशु ठाकुर नितिन चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

शौर्य शक्ति क्षत्रिय महासम्मेलन 12 अक्टूबर को   होगा आयोजितप्रदेश अध्यक्ष का पूर्वाचल दौरा। आयोजन में आयेंगे दिग्गज.                                                                          
Previous Post Next Post