अकोला में उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का 100% रजिस्ट्रेशन... (अकोला | प्रतिनिधि )अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए उम्मीद पोर्टल पर अकोला ज़िले ने वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निर्धारित समयसीमा 5 दिसंबर 2025 से पहले ही अकोला की सभी वक्फ प्रॉपर्टीज़ का 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया।जानकारी के अनुसार कुल 1235 प्रॉपर्टीज़ अपलोड, 608 वेरीफाइड तथा 216 प्रॉपर्टीज़ अप्रूव हुई हैं।इस सफलता में जिला वक्फ अधिकारी शेख इब्राहीम मुर्तुज़ा (अकोला–वाशिम) का अहम योगदान रहा। साथ ही जूनियर असिस्टेंट आक़िब अहमद खान और सैयद मुज़म्मिल अली ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।रजिस्ट्रेशन अभियान को सफल बनाने में सामाजिक संगठनों का भी विशेष सहयोग मिला। रोटी बैंक केडॉ. ज़ुबेर नदीम, डॉ. मुजाहिद, मोहसिन सर, रियाज़ अहमद खान, राहिल अफ़सर और मुहम्मद सामीने अलग-अलग जागरूकता शिविर लगाकर संस्थाओं को मार्गदर्शन दिया।वहीं कच्छी मेमन जमात, अकोला के अध्यक्ष जावेद ज़करिया तथा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से जुड़े मुफ़्ती अशफाक़ क़ासमी ने भी संस्थाओं से अपील कर इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने में सहयोग किया।अकोला ज़िले की यह सफलता प्रशासन और समाज के बेहतर समन्वय का उदाहरण मानी जा रही है।

अकोला में उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का 100% रजिस्ट्रेशन...                                                                             
Previous Post Next Post