*अकोला महानगर कांग्रेस में इस्तीफे से मचा हड़कंप पूर्व उपमहापौर अफरोज़ खान लोढ़ी ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा*. (अकोला जिला प्रतिनिधि इमरान खान)अकोला शहर (महानगर) कांग्रेस कमेटी में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमहापौर अफरोज़ खान लोढ़ी द्वारा महानगर सचिव पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।अफरोज़ खान लोढ़ी ने अपना इस्तीफा अकोला शहर (महानगर) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा. प्रशांत बानखेडे को सौंपा है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि वे पिछले 20 वर्षों से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक उन्हें पार्टी की ओर से किसी भी चुनाव में उम्मीदवार बनने का अवसर नहीं दिया गया।इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी में कुछ चुनिंदा लोगों को बार-बार टिकट दिए जाते हैं, जबकि कई ईमानदार और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनके वार्ड क्रमांक 11 में बाहरी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है और पार्टी संगठन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।इन सभी कारणों के चलते उन्होंने अपने पद तथा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपने इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध भी किया है।इस घटनाक्रम को आगामी महानगरपालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। स्थानीय राजनीति पर इसके क्या प्रभाव पड़ेंगे, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

*अकोला महानगर कांग्रेस में इस्तीफे से मचा हड़कंप पूर्व उपमहापौर अफरोज़ खान लोढ़ी ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा*.                                                                                    
Previous Post Next Post