अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर गोपीचंद मीणा का पंडेर में भव्य स्वागत.. पंडेर -(पंडेर) 30 दिसंबर 2025जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा की भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद आज पंडेर ग्राम में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। फूल नगर, बागर स्थित बालाजी मंदिर परिसर एवं रोपा रोड भगवानपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर द्वारा फूलों की बारिश कर जोरदार और भव्य स्वागत किया।रोपा रोड भगवानपुरा में ठेकेदार देवराज भाट के नेतृत्व में सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं ने एकत्रित होकर विधायक गोपीचंद मीणा का जोश के साथ स्वागत किया। साथ ही ठेकेदार देवराज भाट एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक को साफा एवं माला पहनकर स्वागत किया। वहीं बागर के बालाजी मंदिर परिसर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत-सत्कार किया गया।इस अवसर पर जहाजपुर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन,पंडेर प्रशासक शंकर लाल गुर्जर, ठेकेदार देवराज भाट, अजय सुवालका, बाबूलाल भाट, ज्ञानचंद कंजर, सुरेश माली, गोपाल लाल रेगर, जगदीश चंद्र जाट, हीरालाल बलाई, सांवरा गुर्जर, रामप्रसाद जाट, गोपाल लाल भाट, देवा लाल भाट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। जहाजपुर भीलवाड़ा से खास रिपोर्ट गणपत लाल
byमीडीया पोलीस टाईम
-
0