ईद उल फितर पर शहर में रौनक भाईचारे का दिखा खूबसूरत नजारा. ता,21/3/2026................................... पवित्र रमजान महीने के समापन पर मनाए जाने वाली ईद उल फितर परंपरागत तरीके से मनाई गई । सुबह से ही ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी,नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी.और देश में अमनो चैन की दुआ जामा मस्जिद हिंगणघाट के इमाम साहाब ने की, शहर के विभिन्न इलाकों ग्रामीण में ईद का खास उत्साह देखने को मिला युवा पारंपरिक कुर्तिया पजामा और स्टाइलिश लुक में नजर आए, वही बच्चों में भी जबरदस्त खुशी दिखाई दी त्योहार के विभिन्न क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, त्योहार शांतिपूर्ण और सौहादर्पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जामा मस्जिद हिंगणघाट के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम दोषी,ने हिंगणघाट शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार अनिल राउत साहब व उनकी टीम का पुष्पगुच्छा देकर शुक्रिया अदा किया.और उन्हें रमजान ईद की दिली मुबारकबाद दी, इस पवन पर्व प्रेम एकता और भाईचारे का संदेश देता है। मो मकसूद बावा पत्रकार हिंगणघाट जिला वर्धा मिडिया पोलिस टाइम विभागीय उपसंपादक
byमीडीया पोलीस टाईम
-
0

