*पंडेर में हुआ प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन*
भीलवाडा राजस्थान उपसंपादक गणपतलाल रेगर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु पांच परिवर्तन के संकल्प के साथ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत शाहपुरा खंड के विभिन्न मंडलों का प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम रविवार को बजरंग वाटिका पंडेर में आयोजित हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा सामूहिक वंदे मातरम से गीत हुआ,
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान क्षेत्र प्रज्ञा प्रवाह संयोजक श्री सत्यनारायण जी कुमावत ने अपने संबोधन में संघ के सौ वर्षों की यात्रा, उद्देश्य, भारत के गौरवशाली अतीत, राष्ट्र के पुनर्निर्माण, समाज में सकारात्मक बदलाव, एवं भारत फिर से विश्व गुरु कैसे बने आदि विषयों पर प्रकाश डाला,
उन्होंने पंच परिवर्तन के पांच सिद्धांतों, सामाजिक समरसता से समाज में समानता और आत्मीयता लाना, कुटुंब प्रबोधन से परिवार संस्था को मजबूत करना, पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाना, स्वदेशी जीवन शैली, और नागरिक कर्तव्यों का पालन अधिकारों के बजाय कर्तव्यों को प्राथमिकता देना, इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की,
ये पांचो सूत्र समाज के हर व्यक्ति में स्व का बोध जगाने और राष्ट्र को विकसित व शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से अपनाए जाने की महत्ती आवश्यकता बताया,
इस अवसर पर शाहपुरा खंड के विभिन्न मंडलों के प्रबुद्ध जन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे, सभी ने पंच परिवर्तन के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया,कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ! भीलवाड़ा जहाजपुर से खास रिपोर्ट गणपत लाल

