वर्धा ; शहर के पटेल चौक स्थित पुरानी नगर परिषद इमारत में चल रहे सट्टा अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों
को गिरफ्तार किया है।
......................................
मो मकसूद बावा पत्रकार हिंगणघाट जिला वर्धा मिडिया पोलिस टाइम विभागीय उपसंपादक
==================
पोलिस ने मौके से नकदी, सट्टा पर्चियां और मोबाइल सहित कुल ₹36,490 का मुद्देमाल जब्त किया है।
पोलीस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को LCB की टीम अवैध कारोबार के खिलाफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पटेल चौक स्थित पुराने नगर परिषद भवन के नीचे शेख शहजाद उर्फ समीर सलाम शेख अपने साथियों के साथ सट्टा पट्टी के नंबर लिखकर अवैध जुआ संचालित कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और जुआ खेलते हुए 6 लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शेख शहजाद उर्फ समीर सलाम शेख (35, हावलदारपुरा), निषाद अली शौकत अली (38, सिद्धार्थनगर), नवयुग नामदेव नागराले (63, दाहेगांव मिस्किन), रितेश शत्रुधन नखले (36, कंगांव, हिंगनघाट), प्रशांत शंकरराव जमनकर (36, गांधीनगर) और सुजीत वसंतराव सोनुले (49, सोमनाथ लेआउट) शामिल हैं।
पोलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹28,490 नकद, सट्टा पर्चियां, 2 डॉट पेन, 1 एंड्रॉइड मोबाइल और 1 कीपैड मोबाइल जब्त किया है। कुल मिलाकर ₹36,490 का माल बरामद किया गया है।
सभी आरोपियों के खिलाफ वर्धा शहर पोलीस स्टेशन में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धारा 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई वर्धा जिला पोलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अप्पर पोलीस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पोलिस निरीक्षक विनोद चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

