*.....................चार दिवसीय ‘कंटीन्यूअस लीगल एजुकेशन प्रोग्राम’ सफलतापूर्वक संपन्न*
................
प्रतिनिधि, मो मकसूद बावा पत्रकार हिंगणघाट जिला वर्धा मिडिया पोलिस टाइम विभागीय उपसंपादक
....................................
बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा द्वारा अधिवक्ताओं के ज्ञानवर्धन एवं व्यावसायिक कौशल के विकास हेतु आयोजित चार दिवसीय निवासी Continuous Legal Education Program (CLEP) का सफलतापूर्वक आयोजन दिनांक 30 मई 2026 से 2 जून 2026 तक भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एडवोकेट ट्रेनिंग एवं रिसर्च सेंटर, तळोजा, नवी मुंबई में किया गया। कार्यक्रम के सफल समापन पर हिंगणघाट (जिला वर्धा) के अधिवक्ता एड. इब्राहिम बख्श आजाद ने अपनी प्रतिक्रिया मंच से व्यक्त के, जिसे सभी ने बहुत सराहा.
यह अधिवक्ताओं के लिए गौरव और उपलब्धि का विषय माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण, विधिक अध्ययन तथा अनुसंधान के उद्देश्य से स्थापित यह एकमात्र विशेष अकादमी है, जो अधिवक्ताओं के ज्ञान, दक्षता और पेशेवर कौशल को निरंतर सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
चार दिवसीय इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में कानून के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर देश के प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा न्यायिक क्षेत्र के अनुभवी वक्ताओं द्वारा विस्तृत एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बदलते विधिक परिदृश्य, अधिवक्ताओं की व्यावसायिक नैतिकता, न्यायालयीन कार्यप्रणाली, नवीन कानूनों तथा विधिक अनुसंधान से संबंधित अनेक विषयों पर गहन चर्चा हुई, जिससे प्रतिभागी अधिवक्ताओं को अपने ज्ञान और कार्यकुशलता में वृद्धि का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अभिनव प्रशिक्षण कार्यक्रम की संकल्पना बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा के पूर्व अध्यक्ष एड. जयंत जायभाये द्वारा की गई थी। वर्तमान में इस महत्वपूर्ण पहल को एड. संग्राम देसाई, एड. उदय वारुंजकर तथा बार काउंसिल के अन्य सदस्यों के सहयोग से प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिवक्ताओं के सतत प्रशिक्षण और विधिक उत्कृष्टता की दिशा में यह कार्यक्रम एक आदर्श पहल के रूप में स्थापित हो रहा है।
इस प्रशिक्षण शिविर में महाराष्ट्र एवं गोवा के विभिन्न जिलों से लगभग 180 अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं व्यावसायिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता व्यक्त की।
हिंगणघाट के अधिवक्ता एड. इब्राहिम बख्श आजाद, सचिब एड. विजयेंद्र ढेकले, एड. सुयोग लांबे सह अन्य ०३ महिला अधिवक्ताओं ने भी सहभाग लिया. उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभाग तथा प्रमाणपत्र प्राप्त करने पर सहकर्मी अधिवक्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

