वर्धा में मानवाधिकार सदस्यों का सम्मान पत्र व आईडी देकर किया गया सम्मान* *महात्मा गांधी तंटा मुक्त समिति के मंच पर गरिमामयी समारोह संपन्न*

*वर्धा में मानवाधिकार सदस्यों का सम्मान पत्र व आईडी देकर किया गया सम्मान* *महात्मा गांधी तंटा मुक्त समिति के मंच पर गरिमामयी समारोह संपन्न*

(विदर्भ मराठवाडा संपादक अब्दुलकदीर जेष्ठ पत्रकार वर्धा जिल्हा)

 वर्धा, १५ जुलाई (विशेष संवाददाता):इंटरनेशनल वुमन राइट्स मानवाधिकार संस्था के राष्ट्रीय व राज्य नेतृत्व के आदेशानुसार आज वर्धा जिले में एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मानवाधिकार की रक्षा के लिए तत्पर रहने वाले वर्धा जिले के सक्रिय सदस्यों को आधिकारिक सम्मान पत्र और पहचान पत्र (आईडी कार्ड) प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह पूरा आयोजन इंटरनेशनल वुमन राइट्स मानवाधिकार के इमरान परवेज सर तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान सर महाराष्ट्र राज्य के  मीडीया समन्वयक अब्दुल हमीद तडवी सर, जलगाव ,दिशा-निर्देशों  और आदेशों का पालन करते हुए संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर विशेष रूप से उपस्थित थे।तंटा मुक्ति अध्यक्ष के हाथों हुआ सम्मानबैठक के दौरान उपस्थित मानवाधिकार सदस्यों को महात्मा गांधी तंटा मुक्त समिति के अध्यक्ष राकेश चंदनखेड़े के शुभ हाथों से सम्मान पत्र व आईडी सौंपी गई। इस अवसर पर तंटा मुक्त समिति और मानवाधिकार संस्था के पदाधिकारियों ने समाज में शांति, सद्भावना और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया।प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य रहे उपस्थितइस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और ग्रामीण जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस पाटिल मनोज तेलरांधे, ग्राम सेवक प्रवीण बालमवार, सरपंच राजू नौकरकर तथा उप सरपंच मंगेश गिरडे उपस्थित थे। इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अशोक हलवाई, कुंडलीक सहारे, विट्ठल पिंजरकर, इंद्रपाल आटे और रोशन कॉमेडे ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।समारोह के अंत में सभी नवनियुक्त और सम्मानित सदस्यों को उनके उज्जवल भविष्य तथा सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
Previous Post Next Post