नाज़िया इलाही की कथित टिप्पणी के विरोध में AIMIM व मुस्लिम समाज का प्रदर्शनवर्धा बजाज चौक सिटी पुलिस स्टेशन तक निकाली रैली, सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

नाज़िया इलाही की कथित टिप्पणी के विरोध में AIMIM व मुस्लिम समाज का प्रदर्शन

वर्धा बजाज चौक सिटी पुलिस स्टेशन तक निकाली रैली, सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

 मो मकसूद बावा पत्रकार हिंगणघाट जिला वर्धा मिडिया पोलिस टाइम विभागीय उपसंपादक 

26 जून 2026 : पैगंबर हज़रत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के संबंध में नाज़िया इलाही द्वारा की गई बताई जा रही कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को AIMIM वर्धा एवं मुस्लिम समाज की ओर से वर्धा शहर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

बजाज चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद AIMIM व मुस्लिम समाज की ओर से बजाज चौक से सिटी पुलिस स्टेशन तक रैली निकाली गई। सिटी पुलिस स्टेशन पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी नागेश कुमार चतारकर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर भारतीय कानून के अनुसार तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसी भी धर्म के पूजनीय व्यक्तित्वों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे मामलों में कानून के अनुरूप त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि यदि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो AIMIM वर्धा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आगे भी आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन और रैली शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौट गए।

Previous Post Next Post