अकोट में विशाल मुफ्त मेडिकल कैंप संपन्न, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ..

अकोट में विशाल मुफ्त मेडिकल कैंप संपन्न, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ..

(अकोला जिल्हा विभागीय संपादक इमरान खान)

अकोट:इंटरनेशनल ह्यूमन Rights पीस डेवलपमेंट एसोसिएशन (IHRPDA) और श्री सत्यसाई सेवा संघटना (अकोला जिला मोबाइल मेडिकल प्रोजेक्ट) के संयुक्त तत्वावधान में अकोट के इफ्तेकार प्लॉट स्थित मोहम्मदिया मस्जिद के सामने एक विशाल मुफ्त मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद नागरिकों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।शिविर का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स पीस डेवलपमेंट एसोसिएशन के संस्थापक एवं सीईओ इमरान परवेज के हस्ते संपन्न हुआ।इस अवसर पर उनके साथ गरिमामयी उपस्थिति में निम्नलिखित पदाधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे:इमरान खान (महाराष्ट्र राज्य युवा अध्यक्ष)अब्दुल कदीर साहब (वकी) (महाराष्ट्र उपाध्यक्ष)दानिश अजलान (नेशनल लीगल एडवाइजर)आरिफ शहा (नगरसेवक, अकोट)सोहेल रजा साहब (वरिष्ठ पदाधिकारी)मलिक सर (नेशनल जनरल सेक्रेटरी)मुफ्त दवाइयां और चश्मों का वितरणइस कैंप की मुख्य विशेषता यह रही कि सत्य साई समिति के विशेष सौजन्य से मरीजों को डॉक्टरों की सलाह पर दर्द निवारक, मल्टी-विटामिन सिरप, एंटीबायोटिक्स और अन्य आवश्यक दवाइयां मुफ्त दी गईं। इसके साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को मात्र ₹100 में नजर के चश्मे भी प्रदान किए गए।वरिष्ठ डॉक्टरों ने दी सेवाएंकैंप में क्षेत्र के विख्यात और अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की बारीकी से जांच की। सेवा देने वाले डॉक्टरों में डॉ. अंकुश तोषनीवाल (MBBS, MD Medicine), महाराष्ट्र सचिव डॉ. साकिब, डॉ. दुर्गा तोषनीवाल (BDS, MDS Pedodontist), महाराष्ट्र अध्यक्ष डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. शहजाद और डॉ. नाजिया बी शामिल थे।पूरी टीम ने की कड़ी मेहनतइस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए अकोट शहर अध्यक्ष रहमत खान इंजीनियर, उपाध्यक्ष मोहम्मद मोबीन, अकोला जिला युवा अध्यक्ष योगेश शिवाजी मगर, महाराष्ट्र लीगल एडवाइजर एडवोकेट मोहम्मद जुबेेद, अकोट सह-सचिव आमिर खान और तालुका सचिव सैयद सुफ़ियान सहित पूरी टीम ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए मोहम्मदिया मस्जिद परिसर और क्षेत्र के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया है
Previous Post Next Post