52वीं जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में पीपली बनी विजेता

52वीं जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में पीपली बनी विजेता

(पण्डेर। राजस्थान विभागीय संपादक गणपतलाल रेगर)

52वीं जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालिका (20 वर्षीय) कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पीपली टीम ने मेजा को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला मेजा और पीपली के बीच रोमांचक रहा, जिसमें पीपली ने 30 अंकों से शानदार जीत दर्ज की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार डीडवानिया की मौजूदगी तथा भामाशाह देवराज भाट की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों की खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष प्यारे लाल कंजर एवं पण्डेर के भामाशाह देवराज भाट का आभार व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

समापन अवसर पर विजेता पीपली टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। जहाजपुर भीलवाड़ा से खास रिपोर्ट गणपत लाल
Previous Post Next Post