नाज़िया इलाही खान की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज एकजुट, सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा निवेदन

नाज़िया इलाही खान की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज एकजुट, सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा निवेदन

(मो मकसूद बावा पत्रकार हिंगणघाट जिला वर्धा मिडिया पोलिस टाइम विभागीय उपसंपादक )

सिंदी (रेलवे), 26 जून : पैगंबर हज़रत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के संबंध में नाज़िया इलाही खान द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज समस्त मुस्लिम बांधवों द्वारा सिंदी (रेलवे) पुलिस स्टेशन में लिखित निवेदन सौंपकर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया कि इस प्रकार की कथित टिप्पणियां धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं तथा समाज में वैमनस्य और अशांति का वातावरण उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर भारतीय कानून के अनुसार उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
यह निवेदन पुलिस कर्मचारी श्री धनंजय सयाम को सौंपा गया।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सभी वर्गों के वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से निष्पक्ष एवं कानूनसम्मत कार्रवाई की मांग की तथा समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
Previous Post Next Post